आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 10:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 26 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक मेहनती और ईमानदार होते हैं  इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। परंतु ये लोग आने वाली कठिनाइयों के सामने घुटने नहीं टेकते और लगातार प्रयास करने के बाद अंत में सफलता को हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहते हैं। ये लोग काम से काम रखना और कम से कम बात करना पसंद करते हैं। पर इसका मतलब यह नहीं है कि मूलांक 8 वाले जातक मतलबी होते हैं। इन लोगों के मित्रों की संख्या चाहे कम होती है, परंतु अपनी दोस्ती को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।

मूलांक 8 वाले जातक थोड़े जिद्दी हठी और आलसी भी होते हैं, जिसके कारण भी इन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी आदतों के कारण अक्सर इनके काम आने वाले समय पर टल जाते हैं और देरी से पूरे होते हैं। बहुत बार तो काम की समय सीमा निकल जाती है परंतु इनके काम पूरे नहीं होते। मूलांक 8 वाले जातकों को अपनी इन आदतों पर समय रहते काबू पाना चाहिए। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 8 वाले जातक धीरे-धीरे हर कठिनाई को पार करते हुए अपने जीवन में सफलता की बुलंदियों को छूते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, हालांकि आपकी मेहनत से कार्य सफल होंगे। सितंबर के महीने में विचारों में अस्थिरता बनी रहेगी। आपका मन कभी एक काम में तो कभी दूसरे काम में लगेगा। अक्टूबर के महीने में व्यापार में कोई नया निवेश ना करें। नवंबर के महीने का समय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दिसम्बर के महीने में पिता के साथ चले आ रहे मतभेद कुछ कम होंगे। घर में सरकारी आय हो सकती है।

वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में खर्चे अधिक होंगे। फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी को भावनाओं में आकर कोई बात ना कहें। माता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में आलस्य के कारण आपके कुछ काम पीछे छूट सकते हैं। मई के महीने में किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपका गुस्सा आपके ही काम बिगाड़ सकता है। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जुलाई के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। अगस्त के महीने में प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी धर्म स्थान में सेवा करें। 
किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। 
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं तथा अपनी भूलों की क्षमा याचना करें। 
संतान पक्ष के साथ रिश्तो को मधुर बनाकर रखें। काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News