आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 09:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 15 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं।  मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके शरीर की बनावट सुंदर होती है। ये लोग स्वयं के रखरखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा बन ठन कर और सजसवँर कर रहना पसंद होता है। ये लोग अपने पहनावे और पोशाक पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक चमक हमेशा बनी रहती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना पसंद होता है। ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है। इनकी नगदी धन की स्थिति कमजोर रहती है। खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने में उतावलापन और क्रोध को त्याग दें। सितंबर के महीने में अभिमान की भावना से दूर रहे, अन्यथा व्यर्थ ही मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। नवम्बर के महीने का समय कामकाज के लिए अच्छा है। बड़ों की सलाह लेकर काम करें। दिसंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। काम की अधिकता बनी रहेगी, परंतु कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी। मार्च के महीने में कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। जून के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम विलम्ब से होंगे। पिता के साथ अनबन हो सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। 

गाय को चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें। 

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। 

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News