आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 25 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का स्वभाव बहुत ही चंचल और अस्थिर होता है। ये लोग किसी एक स्थान पर टिककर नहीं रह सकते। इन लोगों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना फिरना और यात्राएं करना भी बहुत पसंद होता है। या फिर यूं कहा जाए कि इनके जीवन में अक्सर यात्राएं लगी रहती हैं। बहुत बार मूलांक 7 वाले जातक किसी ऐसे ही कार्य क्षेत्र में कार्यरत होते हैं जहां घूमना फिरना और यात्राएं करना लगा रहता है। 

मूलांक 7 वाले जातकों के मन में बहुत से विचार उड़ते रहते हैं। इन लोगों के मन को या इनके चेहरे को पढ़ पाना बहुत मुश्किल होता है। ये लोग किसी भी प्रकार की बात को कहने से कोई संकोच नहीं करते। ये लोग खुले दिल से अपने विचारों को दूसरों के सामने रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक कुछ रहस्यमयी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात की गहराई तक जाकर उसके तथ्य को पता लगाने की कोशिश करते हैं जो बहुत बार इनकी चिंता और मानसिक तनाव का कारण बन जाता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समय संयम से बिताएं। अगस्त के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। क्रोध पर काबू रखें। सितंबर के महीने में अभिमानवश किसी को अपशब्द ना कहें। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। अक्टूबर के महीने में नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि आपका मनोबल बना रहेगा। 

नवम्बर के महीने में आपका मन गुप्त विद्या सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। दिसंबर के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। किसी की कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में स्वास्थ्य का ख्याल रखें, अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है। अप्रैल के महीने में मां और बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में तरक्की होगी। मई के महीने में भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। जून के महीने में यात्रा के योग बनते हैं।

उपाय- 
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। कानों में सोना धारण करें। सूर्य को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चांदी के पात्र में जल पिएं। पीला रुमाल अपने पास रखें। छोटे बहन भाइयों से व्यर्थ का विवाद नजरअंदाज करें। जौं को जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में ना रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News