आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 09:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं।  मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा अपनी बुद्धिमता से हर परेशानी का हल निकालने की कोशिश करते हैं और कामयाब भी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें कुशल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और ठहराव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। लोग इनकी समझ और सूझबूझ की तरफ खींचते चले आते हैं। अक्सर लोग इनसे सलाह लेना और इनका मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायी और चाहने वाले अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बड़े-बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करते हैं और उनकी प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा संघर्ष भरा रहेगा। इस साल आपको मेहनत अधिक करनी होगी हालांकि उचित परिणाम भी अवश्य प्राप्त होंगे। किसी भी काम में अपनी भागीदारी से मन न चुराएं। मानसिक तनाव की स्थिति भी कभी-कभी उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। अगस्त के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। कामकाज के नजरिए से भी यात्रा करनी पड़ सकती है। सितंबर के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सकारात्मक रूप लेंगे। अक्टूबर के महीने में अपने अधूरे काम को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने की कोशिश करें। बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। नवंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे परंतु अभिमान में आकर कोई गलत काम न करें। फरवरी के महीने में पिता की सलाह से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों से सहायता मिलेगी। मार्च के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अप्रैल के महीने में किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन से करने के चक्कर में देरी का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने का समय व्यापार के नजरिए से कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जरूरतमंद की सहायता करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News