आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के बारे में सही जानकारी का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग जल्दी से अपने मन की बात और अपनी वास्तविकता दूसरों के साथ साझा नहीं करते। ये लोग हर छोटी से छोटी बात पर गहराई तक सोचते हैं या फिर यूं कहें कि बाल की खाल निकालते हैं और इनकी यही आदत इनके मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। बहुत बार मूलांक 7 वाले जातकों को अनिद्रा की परेशानी से जूझते हुए देखा गया है। ये लोग हर पहलू को लेकर स्वयं ही मन ही मन चिंतन में लगे रहते हैं, जिसके कारण ये लोग धार्मिक और सात्विक होते हैं परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबर में नहीं पड़ते। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। इन लोगों को यात्रा करना अच्छा लगता है। मूलांक 7 वाले जातक इन सब बातों के विपरीत, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को दर्शन शास्त्र में आगे तक सफल होते हुए देखा गया है। इन्हें घूमना-फिरना और यात्राएं करना अच्छा लगता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष यात्राओं के योग बने रहेंगे। इस साल नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक भी आवेदन कर सकते हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या या किसी गुप्त विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। इस साल सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में पिता की सलाह से आपका कोई काम पूरा होगा। समय आपके लिए अच्छा है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होने के योग बनते हैं। हालांकि किसी नए काम में कोई बहुत बड़ा निवेश अभी न करें। फरवरी के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मां के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। यह समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी श्रेष्ठ है। बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। जुलाई और अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अगस्त के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में आपके मन में अलगाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। आप रोज की दिनचर्या से मन चुरा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कुछ मानसिक अशांति का माहौल उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। नवंबर के महीने में छोटी-छोटी बातों को बड़ा न होने दें। मन को शांत रखने की कोशिश करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। केसर का तिलक लगाएं। केले का दान मंदिर में करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। मीठे का दान मंदिर में करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News