आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 09:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है। ये लोग मुख्यतः कल्पना की दुनिया में रहना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले लोग रिश्तों को दिल से निभाते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के काम को न नहीं कह पाते। इनकी इस आदत का फायदा दूसरे लोग बहुत ज्यादा उठाते हैं। ये लोग विश्वसनीय होते हैं। किसी को जल्दी से धोखा नहीं देते। छोटी-छोटी बात पर भी आहत हो जाते हैं। इन्हें दूसरों के दुख से भी दुख होता है। अपने परिवार में इनका अपनी माता के साथ घनिष्ट संबंध होता है। इनके मुख पर चंद्रमा की तरह सुंदर कांति होती है। कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनका कपड़े पहनने, उठने-बैठने और बात करने का ढंग इतना लुभावना होता है कि लोग इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इनकी एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। इस साल आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ अहम फैसले दिल और दिमाग दोनों के मध्य संतुलन बनाकर ही लेने होंगे। दिसंबर के महीने में व्यापार के नजरिए से समय अहम रहेगा। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। फरवरी के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। स्वयं को बुरी संगत से बचा कर रखें। मार्च के महीने में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग तरक्की करेंगे। अप्रैल के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जरूरतों पर पैसा खर्च होगा। मई के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। यात्राएं आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं। जून के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मानसिक अशांति की स्थिति बन सकती है। जुलाई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अगस्त के महीने में परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। सितंबर के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चावल का दान मंदिर में करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News