आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 09:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही साफ दिल के अथवा छल-कपट से रहित होते हैं। इन लोगों को दिखावा करना नहीं आता। ये लोग सच्चे मन से सब के साथ रिश्ता निभाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हृदय से कोमल और भावुक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है तथा बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के दुख से स्वयं भी दुखी हो जाते हैं। इनकी भावुकता इनकी कमजोरी होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण बहुत बार परेशानी में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को छोटी-छोटी बातें आहत कर जाती हैं। ये लोग हर बात को दिल से लगा लेते हैं, जो कि आज के समय में नुकसानदायक साबित होती हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में एकाग्रता शक्ति उच्च स्तर की होती है। ये लोग पढ़ाई अथवा अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी जोश और उत्साह से भरा रहेगा। इस वर्ष आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अपने अधूरे कामों को भी पूरा करने की कोशिश करें। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। अक्टूबर के महीने में पिता का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों से सहायता मिलेगी। नवम्बर के महीने में भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। जल्दबाजी में किसी प्रकार के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर न करें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। नए साल की शुरुआत के साथ किसी नए काम की शुरुआत करने की भी संभावनाएं बनती हैं। फरवरी के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपना कोई भेद न बताएं। मार्च के महीने में नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। व्यापार में सरकारी मामलों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन के तरीके अपनाएंगे। जून के महीने में निजी जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। जुलाई के महीने में सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में दांपत्य जीवन के सुखों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सितंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गले में पीले रंग का धागा पहनें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तांबे के पात्र में जल पीएं। गुड़ और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News