आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 09:19 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 सितम्बर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही साफ दिल के अथवा छल कपट से रहित होते हैं। इन लोगों को दिखावा करना नहीं आता। ये लोग सच्चे मन से सब के साथ रिश्ता निभाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हृदय से कोमल और भावुक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है तथा बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के दुख से स्वयं भी दुखी हो जाते हैं। इनकी भावुकता इनकी कमजोरी होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण बहुत बार परेशानी में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को छोटी-छोटी बातें आहत कर जाती हैं। ये लोग हर बात को दिल से लगा लेते हैं जो कि आज के समय में नुकसानदायक साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में एकाग्रता शक्ति उच्च स्तर की होती है। ये लोग पढ़ाई अथवा अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष प्रॉपर्टी में निवेश करने संबंधी मामलों को लेकर अहम रहेगा। इस साल कोर्ट-कचहरी के भी फैसले महत्वपूर्ण हो सकते हैं। आलस्य को त्याग कर अपना यथासंभव परिश्रम करें, सफलता अवश्य मिलेगी। बेकार के लड़ाई-झगड़े और क्रोध से दूर रहें। सितंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ है। कामों की गति थोड़ी धीमी रहेगी परंतु उचित परिणाम मिलेंगे। अक्टूबर के महीने में पीछे से रुका हुआ कोई अधूरा काम पूरा होगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। नवम्बर के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर भी कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। दिसंबर के महीने में व्यापार में अभी कोई बड़ा निवेश ना करें।
वर्ष 2023 के जनवरी का महीना अपने पुराने कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। किसी को पैसा उधार न दें। अप्रैल के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। मई के महीने में कागजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने में खर्चों की अधिकता के कारण अपने पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जुलाई का महीना प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ख्याल रखें। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा मांगे। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें