आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 09:42 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 16 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वालों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। ये कभी भी शांत चित नहीं रह सकते। इनके मन में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। कभी किसी विचार पर तो कभी किसी विचार पर इनका मन भटकता रहता है। मूलांक 7 वाले हर बात की गहराई में जाने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण बहुत बार इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है परंतु इनकी यही आदत इन्हें एक अच्छा दार्शनिक बनाती है। ये लोग शोध के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 7 वालों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग बातों की आखिरी परत तक जाने की कोशिश करते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वालों को रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए पाया गया है परंतु मन की अस्थिरता की वजह से इन लोगों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है। मूलांक 7 वाले जातक थोड़े परेशान चित्त में रहते हैं। ये लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वालों को परिवर्तन पसंद होते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले ज्योतिष अथवा गुप्त विद्याओं को सीखने में विशेष रूचि रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और धार्मिक होने के साथ-साथ पुरानी विचारधारा का विरोध करते हैं। ये लोग रूढ़िवादी सोच को नकारते हैं और समाज में लगातार परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहते हैं। इन्हें धर्म के नाम पर किसी प्रकार का आडंबर पसंद नहीं होता।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ अवसर लेकर आएगा। कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस वर्ष नाम कमाएंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। कोई गुप्त विद्या या ज्योतिष विद्या सीखने का भी मन बना सकते हैं। अन्य कोई कौशल सीखने से आपके अनुभव में इस साल वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। माता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। सितंबर के महीने में आपके कार्य कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। अधिक के लालच में आकर नुकसान न कर बैठें। हालांकि अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
वर्ष 2023 के जनवरी का महीना थोड़ा संभल कर बिताएं। समय अनुकूल है परंतु अपनी सोच पर किसी गलत विचार को हावी न होने दें। फरवरी के महीने में प्रमोशन के माध्यम पर लगाया गया पैसा आपको सकारात्मक परिणाम देगा। लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे मुकाम हासिल करेंगे। मार्च के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। अप्रैल के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मई के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय ठीक है परंतु कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। जून के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे। जुलाई के महीने में पिता से उचित सलाह मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो समय ठीक है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कानों में सोना धारण करें। केले का दान मंदिर में करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com