आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और निडर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम प्राप्त होता है। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में उत्तम नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग दूसरों में कार्य करने की चेतना पैदा कर सकते हैं। इन लोगों को सफल प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को हर जगह रख-रखाव और प्रबंधन का कार्य स्वतः प्राप्त हो जाता है। ये लोग हर जगह काफी रौब से रहना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत करते हुए डरते नहीं हैं। इन लोगों को जोखिम भरे काम करना अच्छा लगता है परंतु कई बार अभिमान की भावना के चलते नुकसान भी उठना पड़ता है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।


PunjabKesari Todays Birthday Prediction
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण व्यस्त रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। इस वर्ष आप अपने स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। अगस्त के महीने का समय कारोबार के नजरिए से ठीक रहेगा। पिता की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। हालांकि काम अधिक होने की वजह से दांपत्य जीवन के सुख में थोड़ी कमी आ सकती है। सितम्बर के महीने में भौतिक सुख साधनों पर अधिक खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। निजी रिश्ते में चल रहे तनाव खत्म होंगे। नवम्बर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस में न उलझें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में दोस्तों की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। फरवरी के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम देरी से होंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करनी है तो समय शुभ है। मई के महीने में बच्चों के लिए समय अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। जून के महीने में आपके काम कम प्रयास से सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में कोई भी अनैतिक काम करने से बचें। व्यर्थ के लांछन लगने का योग बनता है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। पीले रंग का धागा गले में पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News