आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान और यश प्राप्त करते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी रौबदार होता है। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। इन लोगों में हर परिस्थिति में सफल निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाते हैं। बहुत बार परिस्थितियों को संभालने के लिए इन लोगों को कठोर व सख्त स्वभाव अपनाने की जरूरत पड़ती है। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक उत्तम नेता की तरह समूह का नेतृत्व करते हैं। इन लोगों को राजनीति में भी सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग सरकारी कार्यक्षेत्रों में सफल होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत स्वाभिमानी होते हैं परंतु कई बार अभिमान और स्वाभिमान में अंतर नहीं समझ पाते जो कि इनके लिए नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 1 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना होगा। यह परिवर्तन सकारात्मक भी हो सकते हैं। व्यापार के नजरिए से यह वर्ष शुभ रहेगा। इस साल मार्केटिंग, सेल्स, लेखन, सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग तरक्की करेंगे। जुलाई के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा, समय का सदुपयोग करें। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफल रहेंगे। व्यापार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से जीत हासिल होगी। अगस्त के महीने में कोई भी गलत काम न करें। सेहत का ख्याल रखें, अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। काफी समय से रुका हुआ आपका लेख प्रकाशित हो सकता है। अक्टूबर के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज को कम समय दे पाएंगे। पैसा अधिक खर्च होगा। नवम्बर के महीने में कोई सरकारी लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में किसी नए काम से कोई नई आय प्राप्त हो सकती है। हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। समय पर चिकित्सक से सलाह लेने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च करना पड़ेगा। अप्रैल के महीने में आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। मई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा मिलता हुआ लाभ आपसे दूर जा सकता है। जून के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए रात को हरी मूंग की दाल को पानी में भिगोकर सुबह पक्षियों को डालें। हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गणेश भगवान की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli tv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News