आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 09:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी व निडर होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी रोबदार होता है। ये लोग किसी भी काम को पूरी दृढ़ निश्चयता के साथ करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक रूप से सुडौल व बलवान होते हैं। ये लोग हर कार्य को करने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ये लोग कभी मुश्किलों से नहीं घबराते। हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी ऊर्जावान अथवा मेहनती होते हैं। इन लोगों में गुस्सा ज्यादा होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। इन लोगों की लड़ाई-बहस इत्यादि बहुत जल्दी हो जाती है। हालांकि ये लोग इन सब बातों को दिल पर नहीं लेते एवं बहुत जल्दी शांत भी हो जाते हैं। फिर भी मूलांक 9 वालों को चाहिए कि किसी भी कार्य को करते हुए समझदारी एवं धैर्य से काम लें। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिसकर्मी, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, चिकित्सक आदि के रूप में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कुछ घटनाएं अकस्मात होंगी जिसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना आवश्यक है। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। अपने क्रोध पर काबू रखें। इस वर्ष कोई नया आय का साधन बन सकता है। जुलाई के महीने में समय आपके अनुकूल रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगस्त के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। सितंबर के महीने में बेकार के लालच में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नवम्बर के महीने में वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। किसी शुभ कार्य के आयोजन में अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। हालांकि नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। मार्च के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में ज्यादा बड़ा निवेश न करें। मई के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत का प्रस्ताव लेकर आएगा परन्तु कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझ कर करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरसों के तेल का दान मंदिर में करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद न करें। केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शहद का सेवन करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News