आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 11:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग परंपराओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों में बड़े-बुजुर्गों अथवा गुरुओं के प्रति सम्मान होता है। मूलांक 3 वाले जातक स्वभाव से शांतिप्रिय और मृदुवाणी वाले होते हैं। ये लोग सत्यवादी और ईमानदार होते हैं। इन लोगों को छल कपट से सफलता हासिल करना बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग समय का सदुपयोग करना जानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में दक्ष होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन से बहुत सी उम्मीदें होती हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में अनुभव इनकी उम्र से ज्यादा देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुशासन होता है। ये लोग समय नियोजन करके चलना पसंद करते हैं। ये लोग व्यर्थ के विवाद में अपना समय नष्ट नहीं करते। इन लोगों के मानसिक विकास का स्तर काफी अच्छा होता है। ये लोग दूरदर्शी, तर्कशील एवं ज्ञानवान होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते। जिसके कारण इन लोगों का दूसरों के साथ विरोधाभास चलता रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। यदि इनका जीवन साथी भी इन्हीं की तरह समझदार और परिपक्व सोच वाला हो तो जीवन आसान हो जाता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष यात्राएं लगी रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। बच्चे उच्च शिक्षा के लिए योजना बनाएंगे। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अगस्त के महीने में व्यावसायिक और पारिवारिक दोनों सर संतुलित रहेंगे। सितंबर के महीने में आपके मन में अध्यात्म की ओर आकर्षण ज्यादा रहेगा। आप किसी गुप्त विद्या या ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने का फैसला जल्दबाजी में न लें। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें। दृढ़ संकल्प के साथ काम करें, सफलता मिलेगी अन्यथा परिस्थितियां आपके ही विरुद्ध हो सकती हैं। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में ज्यादा निवेश न करें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आलस के कारण कुछ काम देरी से होंगे। फरवरी के महीने का समय अपने पुराने कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। किसी सामाजिक कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। अप्रैल के महीने में सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों पर थोड़ी नजर रखें। मई के महीने में आपके काम कम प्रयास से पूरे हो जाएंगे। घर में किसी नए सदस्य के आगमन के योग बनते हैं। जून के महीने में अकस्मात धन लाभ हो सकता है। पिता के साथ कोई वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें। कुत्ते की सेवा करें। केले का दान मंदिर में करें। केसर का तिलक लगाएं। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News