आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 10:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी व ईमानदार होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना पसंद नहीं आता। ये लोग बुद्धिमान व ज्ञानवान होते हैं। ये लोग मुख्यतः उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। यह लोग पढ़ाई-लिखाई में सफल रहते हैं। मूलांक 3 वालों को देखा गया है कि यह सारा जीवन कुछ न कुछ अध्ययन करते ही रहते हैं। चाहे फिर वह किताबी पढ़ाई हो या कोई कौशल सीखने की बात हो। इन लोगों में उम्र से अधिक अनुभव देखने को मिलता है। ये लोग परिस्थितियों को जांच परख कर ही कोई फैसला लेते हैं। यह लोग मेहनती होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक परेशानी एवं कठिनाइयों से कभी नहीं घबराते। लगातार संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं। जिस कार्य को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। इन लोगों की साहित्य और धर्म में भी रुचि होती है। ये लोग सात्विक अथवा धार्मिक होते हैं। ये लोग समाज की परंपराओं का सम्मान करते हैं। ये लोग अपने घर- परिवार की बहुत चिंता करते हैं। अपने छोटे भाई-बहनों को पिता के समान पालते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों को वैवाहिक जीवन की शुरुआत में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों का स्वास्थ्य प्रायः अच्छा रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आप स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। खरीदारी पर अधिक खर्च होगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने के शेष दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। अपने जरूरी कामों को मेहनत करके पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग करें। जुलाई के महीने में किसी अनैतिक काम में हाथ न डालें। रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना सकते हैं। अगस्त और सितंबर के महीने का समय दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। अपना कोई निजी फैसला जीवन साथी के साथ साझा करेंगे। नवम्बर के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। परिस्थितियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। दिसम्बर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। फरवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। मार्च के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। दोस्तों और छोटे बहन-भाइयों से मदद मिलेगी। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। पिता की सलाह से लाभ होगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चने की दाल मंदिर में दान करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। वस्त्रों का दान न करें। केसर का तिलक लगाएं। यथासंभव सोने के आभूषण पहनें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गणेश भगवान की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News