आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 09:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 14 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा सामान्यतः उच्च स्तर की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। इन लोगों की गणित इत्यादि विषयों पर अधिक रुचि होती है। मूलांक 5 वाले जातक अक्सर वाणिज्य के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। शिक्षा पूरी होने के बाद इन लोगों को नौकरी करने की बजाय स्वयं के कारोबार में रूचि लेते हुए देखा गया है।  इन लोगों की लेखक अथवा कला के क्षेत्र में भी रुचि होती है। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ बात करते हुए हिचकिचाहट महसूस नहीं करते। ये लोग अपनी बातों में उन शब्दों का चयन करने में कुशल होते हैं, जो सामने वाले व्यक्ति को सुनने में अच्छे लगे। अपनी इस प्रतिभा के दम पर मूलांक 5 वाले जातक सभी को अपना बना लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। ये लोग सामान्य बोलचाल की भाषा में भी दूसरों से मित्रता का भाव रखते हैं। हालांकि किसी के साथ घनिष्ठ मित्रता नहीं होती। मूलांक 5 वाले जातक अंतर्मन से बहुत चुलबुले और एक बालक जैसी मानसिक प्रवृत्ति के होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपके कामों में थोड़ा विलंब हो सकता है। एक से अधिक काम होने के कारण कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जून के महीने का समय व्यापारिक नजरिये से अहम रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा। जुलाई के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। घूमने-फिरने और मौज मस्ती में अधिक खर्च होगा। अगस्त के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। हालांकि आमदनी के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। सितंबर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। अक्टूबर के महीने में गुस्से पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। नवम्बर के महीने में नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिलेगा। निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने पुराने काम पूरा करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अप्रैल के महीने में समय आपके अनुकूल होगा। व्यापार और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। मई के महीने में कुछ घटनाएं अकस्मात होंगी, जिनका आप अपनी सूझबूझ से लाभ उठा सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कन्याओं को भोजन करवाएं। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News