आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 10:58 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग हर कार्य को स्वतंत्र रूप से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को किसी की अधीनता पसंद नहीं आती। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे निर्णायक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में एक अच्छे राजनीतिज्ञ, नेता अथवा प्रबंधक के गुण होते हैं। इन लोगों को आमतौर पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ ग्रुप आदि स्थानों पर भी प्रबंधन के कार्य ही सौंपे जाते हैं। जिसे ये लोग बखूबी निभाना जानते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 1 वाले जातकों को उच्च सरकारी पदों पर कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का अपने परिवार में अपने पिता के साथ एक गहरा और विशेष रिश्ता होता है। ये लोग हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहते हैं। इन लोगों में ऊर्जा कूट-कूट कर भरी हुई होती है। ये लोग जल्दी से थकान का अनुभव नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक दृढ़ निश्चय ही होते हैं। मूलांक 1 वालों को स्वतंत्र रूप से कार्य करना पसंद होता है। ये किसी भी कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। ये लोग जल्दी से किसी की सहायता नहीं मांगते।

PunjabKesari 28th May 2022, birthday predictions for today

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। मई के महीने में हर कार्य में आवश्यक मेहनत करें, आपको सफलता मिलेगी। जून के महीने में प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। किसी दोस्त से मदद मिलेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जुलाई के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में आप आत्मबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी भी प्रकार के दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में समय नियोजन करके चले और समय का सदुपयोग करें। कम मेहनत से भी आपके काम सफल होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। नवम्बर के महीने में व्यापार में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। कामकाज की भागदौड़ में शारीरिक थकान हो सकती है। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में आय के नए साधन मिलेंगे। खर्चे अधिक होंगे।

PunjabKesari 28th May 2022, birthday predictions for today

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। गले में पीले रंग का धागा धारण करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari 28th May 2022, birthday predictions for today


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News