आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी ज्ञानवान और समझदार होते हैं। इन लोगों की समझ प्रायः इनकी उम्र से अधिक होती है। इन लोगों में अनुभव भी दूसरों से अधिक देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातक अनुभवी और अपने कार्य में निपुण होते हैं। इन लोगों के ज्ञान का स्तर काफी ऊंचा होता है। लोग अक्सर इनसे सलाह लेना और परामर्श करना अच्छा मानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें दक्ष होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं और पारिवारिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं तथा आजीवन उन्हें निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं परंतु स्वयं जल्दी से किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक बड़े-बुजुर्गों एवं गुरुजनों का आदर करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का रहन-सहन काफी सादा होता है परंतु फिर भी दूसरे लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। इनके साथ रहना इनसे दोस्ती करना उन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 3 वाले जातक सकारात्मक सोच के धनी होते हैं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष कामकाज के नजरिए से महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा। बुद्धि और विवेक के साथ परिस्थितियों को सकारात्मक मोड़ दिया जा सकता है। मई के महीने में कोई नया काम शुरू करने के लिए समय उचित है। घर-परिवार के बड़ों की सलाह लेकर काम करें, आपको लाभ मिलेगा। जून के महीने में किसी भी प्रकार के कागजों से संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने का समय उत्तम है। अपने रुके और अटके हुए कामों को प्रयास करके पूरा करें। अगस्त के महीने का समय सावधानी से बिताएं। आपके नजदीकी आपको किसी भ्रम में फंसा कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में व्यापारिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें। अक्टूबर का समय कामकाज संबंधी मामलों के लिए शुभ रहेगा। आप किसी भी प्रकार की नीति अपनाकर अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। नवम्बर के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। मेडिटेशन और अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। आलस्य को त्याग दें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। फरवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अप्रैल के महीने में अपने जरूरी काम पूरा करने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। सोने को न तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। भाई-बहनों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News