आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 09:22 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग वाकपटुता से संपन्न होते हैं। मूलांक 5 वाले लोग अच्छे से जानते हैं कि कब किसके साथ, कहां, क्या बात करनी है ? ये लोग बहुत जल्दी अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों में शब्दों का चयन करने की अद्भुत क्षमता होती है। मूलांक 5 वाले लोग हमेशा दूसरों को सुनने में जो अच्छा लगे वही बात कहते हैं। सामने वाले लोग बहुत जल्दी मूलांक 5 वालों की बातों से प्रभावित हो जाते हैं। वाकपटुता के साथ-साथ मूलांक 5 वाले बहुत ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। अपने शिक्षा काल में मूलांक 5 वालों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। शिक्षा प्राप्ति के बाद इन लोगों की व्यापार में ज्यादा रुचि रहती है। ये लोग स्वयं का काम करना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक मार्केटिंग, सेल, ऑनलाइन, सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर भी अच्छा नाम कमाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। इन्हें दूसरों के साथ समय बिताना और मित्रता करना अच्छा लगता है।

PunjabKesari,  birthday predictions for today, Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में व्यापार में कोई नया काम मिल सकता है। समय का सदुपयोग करें। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। माता के साथ अनबन हो सकती है। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में बेकार के वहम और शक के कारण रिश्ते खराब न करें। काम को जल्दबाजी में करने के लिए कोई शॉर्टकट न अपनाएं। अगस्त के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। कुछ परिवर्तन होने की संभावनाएं बनती हैं। सितंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। कोई महिला मददगार साबित होगी। अक्टूबर के महीने में आप भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्चा करेंगे। हालांकि अचानक धन लाभ के योग भी बनते हैं। नवम्बर के महीने का समय भाग दौड़ में बीतेगा। आप खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में कामकाज से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। फरवरी के महीने में काम की गति कुछ धीमी हो जाएगी। मार्च के महीने में संतान को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

PunjabKesari,  birthday predictions for today, Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। संतान को अपशब्द न कहें। काले और नीले रंग से परहेज करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीयें। एक नारियल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari,  birthday predictions for today, Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News