आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 10:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग समझदार और अनुभवी होते हैं। इन लोगों में अपनी उम्र की अपेक्षा अधिक समझ और अनुभव देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा के अलावा भी ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपरावादी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक रीति-रिवाज और परंपराओं का सम्मान करते हैं तथा उन्हें पूरे दिल से निभाते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत महत्वाकांक्षी और ईमानदार होते हैं। इन लोगों के जीवन लक्ष्य काफी ऊंचे स्तर के होते हैं तथा ये लोग लगातार उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। कभी-कभी इन लोगों की महत्वाकांक्षा इनके पारिवारिक जीवन को आहत कर जाती है। हालांकि ज्यादातर मूलांक 3 वाले जातक अपने कामकाज और अपने निजी जीवन के मध्य एक संतुलन बना पाने में कामयाब रहते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। अहंकार और अभिमान की भावना से दूर रहें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में आप कोई नया हुनर या कौशल सीखने की कोशिश कर सकते हैं। समय आपका साथ देगा। दिसंबर के महीने में रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई मेधावी प्राप्त हो सकती है। मार्च के महीने में कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। अप्रैल के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। वाणिज्य और कॉमर्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मई के महीने में शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आप निजी जीवन और कामकाज दोनों में एक संयम बना पाने में सफल रहेंगे। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम देरी से पूरे होंगे। अगस्त के महीने में अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें, ताकि आने वाले समय में कोई नई शुरुआत की जा सके। किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। सितम्बर के महीने का समय कामकाज की दृष्टि से उत्तम रहेगा। अक्टूबर के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोने के आभूषण न तो गिरवी रखें और न ही बेचें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। तांबे की वस्तुओं का दान न करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News