आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही बहादुर होते हैं। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। कभी किसी काम को करने से घबराते नहीं हैं। जल्दी से परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकते। हर मुश्किल से मुश्किल काम को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में क्रोध और गुस्सा अधिक देखने को मिलता है। हर छोटी-छोटी बात पर इन्हें गुस्सा आ जाता है। आमतौर पर देखा जाता है इनका यह गुस्सा लड़ाई-झगड़े का कारण बन जाता है परंतु इसके विपरीत मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके अंदर दूसरों के लिए दया भावना होती है। अक्सर मूलांक 9 वाले जातकों को समाज सेवा के कार्यों में अधिक सक्रिय पाया जाता है। मूलांक 9 वाले जातक अपने आसपास के लोगों की हर समय मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये लोग अक्सर एक साथ एक से अधिक विषय में रुचि रखते हैं। मूलांक 9 वाले जातक आर्मी, पुलिस, फोर्स, डॉक्टर, सर्जन, समाज सेवा, एनजीओ इत्यादि क्षेत्रों में अधिक कार्यरत होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए बीतेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी कामों में आने वाली अड़चनें खत्म हो सकती हैं। नवंबर के महीने में आपके जिद्दीपन और हठ की वजह से कुछ बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। दिसम्बर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, समझदारी और सूझबूझ से अपने सभी काम पूरा करने की कोशिश करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मार्च के महीने में घर-परिवार और दोस्तों की मदद प्राप्त होगी। किसी समाज सेवा के कार्य में हिस्सेदार बन सकते हैं। अप्रैल के महीने में किसी नए काम को शुरू किया जा सकता है। हालांकि पैसे को जुटा पाने के लिए उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। मई के महीने में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने का समय प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। आप हर कार्य को समय से पूरा कर पाएंगे। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी के बहकावे में आने से बचें। अगस्त के महीने में सोच-समझकर कोई निर्णय लें। वाणी पर संयम रखें। सितंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवनसाथी को अपशब्द न कहें। वस्त्रों का दान न करें। केले का दान मंदिर में करें। परनिंदा से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ रिश्तों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News