आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों का अनुभव प्रायः इनकी उम्र से अधिक होता है। ये लोग किताबी पढ़ाई-लिखाई की अपेक्षा जीवन के अनुभव से ज्यादा सीखते हैं। इन लोगों के अनुभव और ज्ञान को देखते हुए दूसरे लोग इनसे सलाह मशवरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्य में दक्ष और निपुण होते हैं। ये लोग ईमानदार और मेहनती होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की महत्वकांक्षाएं बहुत अधिक होती हैं तथा ये लोग उन्हें पूरी करने के लिए लगातार प्रयास भी करते हैं और सफल होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों के प्रति अपने मन में दया भावना रखते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें स्वयं स्वाभिमान की भावना अधिक होती है। अतः जल्दी से मदद के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा उच्च कोटि की रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। आपकी सभी योजनाएं पूरी होंगी। रुके हुए काम इस वर्ष पूरे हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई गलत कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने के समय में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने में आपके कार्य कम प्रयास के साथ भी सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। फरवरी के महीने में मां के साथ संबंध अच्छे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मार्च के महीने में प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने पथ से विचलित न हों। बेकार के दिखावे और प्रलोभन से बचें। सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने का समय कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। आप दूसरों से अपने काम निकलवा पाने में सफल रहेंगे। जून के महीने का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। जुलाई के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अगस्त के महीने में जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सितंबर के महीने का समय अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। शहद का सेवन करें। सूर्य को जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई वस्तु घर में न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जौं को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News