आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से नहीं घबराते। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का रवैया काफी रौबदार होता है। ये लोग किसी की पहुंच या ओहदे के सामने घुटने नहीं टेकते। हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों का शारीरिक गठन भी काफी सुडोल होता है। इन लोगों को क्रोध बहुत जल्दी आ जाता है। हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा कर बैठते हैं परंतु इनका गुस्सा ज्यादा लंबे समय तक नहीं रुकता। ये लोग बाहर से जितने सख्त और कठोर दिखते हैं, अंदर से इनका मन उतना ही कोमल होता है। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के बारे में सोचते हैं। इन लोगों के अंदर समाज सेवा की भावना होती है। ये लोग अपने जीवन काल में कभी न कभी एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपने शिक्षा काल में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की एक समय में एक से अधिक विषयों में रूचि होती है। मूलांक 9 वाले बच्चों को पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा जाता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष वाहन खरीदने के योग बनते हैं। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंता में बीतेगा। हालांकि कुछ सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। नवंबर के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। भाई से मदद मिलेगी। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। फरवरी के महीने का समय कुछ आलस्य भरा रहेगा। आपके काम भी स्थगित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मार्च के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा है। समय का सदुपयोग करें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। मई के महीने का समय आर्थिक स्थिति के लिए सकारात्मक रहेगा। जून के महीने में प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय और कारोबार में उन्नति होगी। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ना लें। धैर्य और संयम से काम लेने का समय है। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाए। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com   

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News