आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 09:32 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप अकेले रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा गम्भीर होता है। ये लोग जल्दी से दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं करते। ये लोग थोड़ा नीरस प्रकृति के होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अपनी बातें अपने तक ही रखते हैं। इन लोगों का जीवन काफी संघर्षपूर्ण होता है। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति काफी संघर्ष के बाद होती है परंतु ये लोग अपने रास्ते में आने वाली कठिनाइयों से नहीं घबराते और लगातार परिश्रम के बाद सफलता को हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। इन लोगों को बहुत बार अपनी पढ़ाई में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को कोयला, पेट्रोलियम, लोहा, इस्पात, केमिकल्स दवाइयां इत्यादि उद्योगों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। हर कार्य काफी संघर्ष के साथ पूरा होगा। सितंबर के महीने में अकस्मात घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। जो आपके कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करेंगी। अक्टूबर के महीने में व्यापारिक स्तर पर कोई भी निर्णय लेते हुए सावधानी बरतें। खर्चे अधिक होंगे। नवंबर के महीने का समय घर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए बीतेगा। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी और फरवरी का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं परंतु किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम देरी से होंगे। मई के महीने का समय व्यर्थ की लड़ाई झगड़े में न गवाएं। अपनी क्षमताओं को समझो और अपने अधूरे कार्य पूरा करने की कोशिश करें। जून के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी नए काम में ज्यादा निवेश न करें। जुलाई के महीने में साझेदारी से संबंधित निर्णय लेते हुए अच्छे से जांच परख कर लें। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में भी परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
जौं को जल प्रवाह करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
धर्म स्थान में सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com