आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 10:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता के गुण विद्यमान होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में अच्छे प्रतिनिधित्व की शक्ति होती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को सत्ता और अधिकार से बहुत प्रेम होता है। ये लोग जीवन के हर स्तर पर स्वतः ही अधिकार और निर्णायक शक्ति प्राप्त कर लेते हैं।  मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान की भावना का शिकार होते हुए देखा गया है। जिसके कारण बाद में पछताना पड़ता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग दूसरों के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों में स्थिति के अनुसार अच्छा निर्णय लेने क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक बेहतर दिशा-निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों में दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्रोत बन कर उनसे कार्य करवाने की अद्भुत कला होती है।

PunjabKesari Birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। कारोबार स्तर पर कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। अगस्त के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। नवम्बर के महीने में पिता के साथ चले आ रहे वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। दिसंबर के महीने में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। फरवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। अप्रैल के महीने में सामाजिक कल्याण कार्यों में भागीदार बन सकते हैं। मई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।

PunjabKesari Birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। 

भगवान गणेश की स्तुति करें।

परनिंदा से परहेज करें। 

काले और नीले रंग से परहेज करें। 

जौं को जल प्रवाह करें। 

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News