आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 10:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी ज्ञानवान और समझदार होते हैं। इन लोगों की समझ प्रायः इनकी उम्र से अधिक होती है। इन लोगों में अनुभव भी दूसरों से अधिक देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातक अनुभवी और अपने कार्य में निपुण होते हैं। इन लोगों के ज्ञान का स्तर काफी ऊंचा होता है। लोग अक्सर इन से सलाह लेना और परामर्श करना अच्छा मानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें दक्ष होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं और पारिवारिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं तथा आजीवन उन्हें निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं परंतु स्वयं जल्दी से किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरा रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर तरक्की करेंगे। जुलाई के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं परंतु किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। अगस्त के महीने का समय कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। अक्टूबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं परंतु कोई बड़ा निर्णय लेने से अभी बचें। दिसंबर के महीने में बेकार के क्रोध को त्याग दें अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय थोड़ा चिंताग्रस्त रहेगा। मन परेशान रहेगा। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आलस्य के कारण कुछ कार्य स्थगित हो सकते हैं। मार्च के महीने में किसी साहसिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। मई के महीने में मां और पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। जून के महीने में कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। समय का सदुपयोग करें।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

जंग लगी हुई लोहे की वस्तुओं को घर में न रखें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखें।

वस्त्रों का दान न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News