आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। ये लोग जो सोचते हैं अक्सर परिस्थितियां उसके विपरीत ही होती हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य की प्राप्ति भी बहुत कठिनाइयों के बाद होती है। इन्हें लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक प्रयास और मेहनत करनी पड़ती है। बहुत बार तो इन लोगों को सफलता के बिल्कुल पास पहुंचकर निराशा का सामना करना पड़ता है परंतु इन सभी मुश्किलों से मूलांक 8 वाले जातक नहीं घबराते और लगातार याद करते रहते हैं तथा अंत में सफलता को हासिल करते हैं। हालांकि अक्सर लोग इनकी बुलंदियों और सफलताओं को देखते हैं। इसके पीछे के संघर्ष को समझने में अक्सर लोग नाकामयाब रहते हैं। मूलांक 8 वाले जातक दूसरों से कम बोलना पसंद करते हैं। ये लोग थोड़े अंतर्मुखी होते हैं, जिसके कारण इनके दोस्त भी कम बनते हैं परंतु ऐसा नहीं है कि मूलांक 8 वाले जातक घमंडी या मतलबी होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी मूलांक 8 वाले जातकों में आलस्य भी देखने को मिलता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष भावनाओं को नियंत्रण में रखें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के क्रोध और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अगस्त के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अक्टूबर के महीने में आपकी स्वयं की मेहनत से कार्य सफल होंगे। आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करें। नवम्बर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी परन्तु मेहनत के परिणाम प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने में कारोबार संबंधी खर्चे बढ़ सकते हैं। आप व्यर्थ के व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। फरवरी के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। मार्च के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। किसी सकारात्मक परिवर्तन का सामना हो सकता है। अप्रैल के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। मई के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में आलस्य के कारण कार्य देरी से होंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं तथा अपनी भूलों की क्षमा याचना करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

खोटे सिक्के घर में न रखें।

कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News