आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 10:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों को पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपनी मन की व्यथा जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग दूसरे लोगों से दूरी बनाकर अकेलेपन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में किसी न किसी क्षेत्र में कमी महसूस होती रहती है। सब कुछ होते हुए भी इनका मन अशांत होता है। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। जो कि बहुत बार इनके लिए मानसिक परेशानी का कारण भी बन जाता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र अथवा अध्यात्म के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन काल में एक स्तर पर पहुंचकर ये लोग भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी कार्य पूरे होंगे। जुलाई के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। अगस्त के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। क्रोध पर काबू रखें। सितंबर के महीने में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अक्टूबर के महीने में नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। नवम्बर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। दिसम्बर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पिता की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। फरवरी के महीने में आपका मन धर्म और अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। आप ज्योतिष विद्या सीखने का मन बना सकते हैं। मार्च के महीने में कारोबार संबंधी दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में धार्मिक स्थान की यात्राओं के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। 

परनिंदा से परहेज करें। 

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

सूर्य को जल दें। 

काले और नीले रंग से परहेज करें। 

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। 

जौं को जल प्रवाह करें। 

कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News