आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 08:44 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद तो करते हैं परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रैस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सन्तान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जून के महीने में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। जुलाई के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। सितंबर के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। नवंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। मई के महीने में कारोबार में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
संतान को अपशब्द न कहें।
काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
जौं को जल प्रवाह करें।
कानों में सोना धारण करें।
सोना न ही गिरवी रखें और न ही बेचें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com