आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, May 13, 2021 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू  देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक चतुर और बहुत समझदार होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों को भांपने की और उसके अनुसार स्वयं के विचारों और योजनाओं में परिवर्तन करने की अद्भुत समझ होती है। ये लोग बहुत अस्थिर विचारों वाले होते हैं। इनके विचारों में हमेशा एक नई सोच, नया परिवर्तन तथा अद्भुत तकनीक देखने को मिलती है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी बातें, पुरानी परंपराओं, को हमेशा बदलना चाहते हैं। मूलांक 4 वाले अपने आसपास, समाज और परिवार में पुरानी रूढ़िवादी सोच को बिल्कुल पसंद नहीं करते। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो मूलांक 4 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को बहुत बार रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अद्भुत कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक तकनीकी  क्षेत्र में भी बहुत कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों की ये सभी आदतें अक्सर इनके आसपास के लोगों को इनके बारे में गलत सोचने पर मजबूर कर देती हैं। लोग इन्हें खुराफाती, शरारती, झगड़ालू एवं क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वालों में तर्कशक्ति बहुत तेज होती है। ये लोग हर बात के तर्क को खोजते हैं।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। कही सुनी बातों में आने से बचें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। मई के महीने में पिता के साथ अनबन हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने में क्रोध में आकर वाणी पर संयम खोने से बचें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जुलाई के महीने में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है, समय का सदुपयोग करें। अगस्त के महीने में आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए कोई शॉर्टकट अथवा अनैतिक रास्ता अपनाने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में बहन के साथ विवाद हो सकता है। कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें। अक्टूबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। हालांकि निजी जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। दिसंबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मनमुटाव आ सकता है। अपनी जिम्मेदारियां निभाने की पूरी कोशिश करें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। किसी महिला सहकर्मी अथवा मित्र के साथ बातचीत करते हुए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा व्यर्थ के लांछन लग सकते हैं। फरवरी के महीने में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्य भार बढ़ेगा। अप्रैल के महीने में परिणाम आपके द्वारा लिए गए निर्णय पर निर्भर करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

दांत को फिटकरी से साफ करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काली उड़द की दाल जल परवाह करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News