आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र  देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती है। अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातको का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मई के महीने का समय सोच-समझकर बिताएं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अपने अनुभव और सूझबूझ से काम लें। जून के महीने का समय शुभ समाचार लेकर आएगा। अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। आपकी योजनाएं और कार्य सफल होंगे। समय का सदुपयोग करें। जुलाई के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है परंतु कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। किसी दोस्त की मदद लाभदायक सिद्ध होगी। अगस्त के महीने में व्यापार में साझेदारी में काम कर सकते हैं। हालांकि दस्तावेजों से संबंधित काम करते हुए सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। वाणिज्य अथवा कॉमर्स की शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अक्टूबर के महीने में व्यर्थ के प्रलोभन में आने से बचें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दिसंबर के महीने में ऑफिस में भी आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कोई बड़ा निवेश न करें। फरवरी के महीने में व्यापार में किसी बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। मार्च के महीने में प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों में सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे। अप्रैल के महीने में धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

जंग लगी हुई लोहे की वस्तुओं को घर में न रखें।

चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ के विरोध को नजरअंदाज करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News