आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 06:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही खुश मिजाज और रोमांटिक होते हैं। इन लोगों को हंसी-मजाक करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने जीवन की दुखद घटनाओं पर ज्यादा देर तक शोक नहीं मना सकते। मूलांक 6 वाले जातकों को सुंदरता, सौंदर्य, साफ- सफाई बहुत आकर्षित करती है। ये लोग अपनी शारीरिक बनावट के ऊपर भी बहुत ध्यान देते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार व्यायाम और डाइट प्लान को निभाते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा सुंदर आकर्षक और बन ठन कर रहना अच्छा लगता है। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती और जिंदादिली से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचनात्मक होते हैं। फैशन डिजाइन ब्यूटी पार्लर इत्यादि सुंदर चीजें इन्हें बहुत आकर्षित करती हैं। इन लोगों के दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ़ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग एक अच्छे जीवनसाथी का किरदार निभाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का दांपत्य जीवन सुखी होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष व्यापार व कारोबार की नजर से शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी परंतु कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतें। मई के महीने का समय व्यापार विस्तार के लिए शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन नजरअंदाज हो सकता है। जून के महीने में कोई अनैतिक कदम अपनाने से बचें। व्यर्थ के प्रलोभन आपको लालच दे सकते हैं। जुलाई व अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। अगस्त के महीने में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मेहनत से मन न चुराएं। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अग्नि संबंधी दुर्घटना के योग भी बनते हैं। दिसंबर के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। कोई बड़ा निवेश अभी न करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। फरवरी के महीने में दृढ़ संकल्प एवं इच्छाशक्ति के साथ अपने कामों को पूरा करें। सोच-समझकर कोई भी निर्णय लेने का समय है। मार्च के महीने में कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में साझेदारी में काम करते हुए सावधानी बरतें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कन्या को भोजन करवाएं।

गाय की सेवा करें।

जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल गुलाब अर्पित करें।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News