आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 09:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग भौतिक सुखों से थोड़ा दूर रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी और अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग अपने आप में रहना पसंद करते हैं। अपने मन की बात दूसरों से जल्दी से साझा नहीं करते। इनके मन में चल रही बातों को पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि दूसरों की मन की व्यथा को जानने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को यात्राएं करना पसंद होता है, और सामान्यतः इनके जीवन में यात्राएं लगी भी रहती हैं। मूलांक 7 वाले जातक ऊपर से शांत दिखने वाले होते हैं परंतु इनके विचारों में बहुत अस्थिरता होती है। इनके मन मस्तिष्क में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। काफी बेचैन रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अपने इस स्वभाव के कारण बहुत बार डिप्रेशन और अनिंद्रा का शिकार बन जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाना पसंद करते हैं। इस बात के कारण भी इन्हें बहुत बार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके जीवन में परिवर्तन लेकर आएगा। नौकरी करने वाले जातक यदि स्थानांतरण चाहते हैं तो इस वर्ष आवेदन भेज सकते हैं। अप्रैल के महीने में अनिद्रा की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की चिंता घेरे रहेंगी। मई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। जून के महीने में किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। जुलाई के महीने का समय कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। सितंबर के महीने में आपके स्वभाव में गंभीरता बढ़ सकती है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आप परिवार व मित्रों से दूर अकेले रहना पसंद करेंगे। अक्टूबर के महीने में कार्य भार की अधिकता बनी रहेगी। व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। परंतु भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। व्यर्थ का क्रोध आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दिसंबर के महीने में सरकारी काम बनेंगे। परन्तु कोई बड़ा निवेश करने से बचें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में विदेश यात्रा संभव है। कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। मार्च के महीने में ऑफिस में बॉस से सहायता प्राप्त होगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

परनिंदा से परहेज करें।

गणेश भगवान की आराधना करें।

संतान को अपशब्द ना कहें।

पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

योग और व्यायाम को अपनाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News