आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 09:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं।  मूलांक 5 वाले जातक तेज दिमाग वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर समस्या का हल अपनी बुद्धि से निकालने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं। इन लोगों की चतुराई बुद्धिमत्ता और वाकपटुता ही इनका असली हथियार होती है। मूलांक 5 वाले जातक दूसरों के मन को भा जाए इस प्रकार के रमणीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को परिस्थितियों को भांपना बहुत अच्छे से आता है। इन लोगों की शिक्षा भी प्रायः उत्तम रहती है। अपने शिक्षण काल में ये लोग बहुत मान-सम्मान कमाते हैं। इन लोगों की शिक्षा में सामान्यतः कोई बाधाएं नहीं आती। हालांकि मूलांक 5 वाले छात्रों को शिक्षा के बाद नौकरी के स्थान पर स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों को पैसे और धन का बेहतर इस्तेमाल करना आता है। इन्हें पैसे से पैसा कमाना बहुत अच्छे तरीके से आता है। मूलांक 5 वाले लोगों को कम्युनिकेशन व संचार के क्षेत्र में भी सफल रूप से कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातकों की कमजोरी है कि ये लोग कन्फ्यूजन में बहुत जल्दी आ जाते हैं। क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में अक्सर इन लोगों को झूलते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार और व्यवसाय के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताएं। व्यर्थ ही पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। मई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा परंतु परिस्थितियों को देख परख कर ही कोई फैसला लें। जून के महीने में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। वाणी पर संयम रखें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। अभिमान की भावना से दूर रहें। सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। कोई महिला मित्र अथवा सहकर्मी मददगार साबित होगी। अक्टूबर के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। नवंबर के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मन कुछ परिवर्तनों के कारण थोड़ा परेशान रहेगा। दिसंबर के महीने में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। आप चिंताओं को एक तरफ कर समय मौज मस्ती में बिताएंगे। फरवरी के महीने में अनिंद्रा के कारण परेशान हो सकते हैं। मार्च के महीने में आलस के कारण कार्य विलम्ब से होंगे।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए फिटकरी से दांत साफ करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

जौं को जल प्रवाह करें।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

योग व व्यायाम को अपनाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News