आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक दूसरों में उत्साह और इच्छा शक्ति जागृत करने की क्षमता रखते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हमेशा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना पसंद करते हैं। इन्हें व्यवस्थित रूप से रहना अच्छा लगता है। ये लोग अपने निजी जीवन में भी हर काम को संपूर्ण रूप रेखा निर्धारण करके करना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के अपने जीवन लक्ष्य को लेकर विचार बिल्कुल स्पष्ट होते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को नंबर एक पर रहना पसंद होता है और यह इस औधे को बरकरार रखने के लिए हर जरूरी मेहनत भी करते हैं। इन लोगों को सरकारी पदों पर सफल कार्य करते हुए पाया जाता है। अपने परिवार में पिता के साथ इनका अच्छा संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातकों में कभी-कभी हठ और अहंकार की भावना अधिक देखने को मिलती है, जिससे इनको बचना चाहिए।

PunjabKesari Birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। पैसे उधार लेने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी दोस्त, मित्र या अन्य व्यक्ति की कहीसुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। पुलिस के संपर्क में आना पड़ सकता है। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जीवनसाथी को कटु शब्द कहने से परहेज करें। जून के महीने में माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। मन परेशान रहेगा। जुलाई के महीने में कार्यभार बढ़ सकता है। आपके काम करने की क्षमता में कमी आ सकती है। कुछ छोटी-मोटी असफलताओं के कारण निराशा और आलस महसूस करेंगे। अगस्त के महीने में समय बेहतर रहेगा। आपके साथी आप का साहस बढ़ाएंगे। अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के क्रोध में गवाने से बेहतर है अपने कार्यों को पूरा किया जाए। सितंबर के महीने का समय शुभ रहेगा परंतु आपको स्वाभिमान और अभिमान के मध्य अंतर पहचानने की आवश्यकता है। अक्टूबर के महीने में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आप पहले से अधिक उत्साहित और प्रसन्न महसूस करेंगे। नवंबर का महीना शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। कोई बड़ा निवेश करने से अभी रुकें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। फरवरी के महीने में कार्य सफल होंगे। मार्च के महीने का समय सोच-समझकर बिताएं।
PunjabKesari Birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बंदरों को गुड़ खिलाएं।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

पीपल के वृक्ष को जल दें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काला चना दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News