आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 12:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 22 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के मालिक होते हैं। ये लोग हमेशा कोई न कोई  तिगड़म लगाते रहते हैं। इन लोगों के दिमाग में हर समय कोई न कोई विचार जन्म लेता रहता है। इन लोगों की विचारधारा सामान्य जन से बहुत अलग होती है। बहुत बार इनके विचारों को असाधारण मानकर समाज के द्वारा नकार दिया जाता है। इन लोगों में छलावा बिल्कुल नहीं होता। इनका व्यवहार दूसरों के साथ अच्छा होता है। ये लोग भावनाओं में आकर अपने विचारों में परिवर्तन नहीं लेकर आते। ये लोग दूसरों की बातों को सुनते तो हैं परंतु अमल अच्छी तरह सोच-विचार कर ही करते हैं। ये लोग हमेशा समाज में परिवर्तन लाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इनके इस बर्ताव के कारण इन्हें परिवार और समाज में असहमति का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को जिंदगी में बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ये लोग जिस क्षेत्र की शिक्षा ग्रहण करते हैं, उसमें बहुत गुणी होते हैं। मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको अपनी भावनाओं और वाणी पर संयम रखना होगा। किसी को कोई ऐसा वायदा न करें, जिसे आप बाद में पूरा न कर सकें। आपका कोई निर्णय मां को परेशान कर सकता है। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। पिता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अकारण ही पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। मई के महीने में किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। छोटी यात्रा के योग बनते हैं। जून के महीने में कार्यभार ज्यादा रहेगा। भागदौड़ लगी रहेगी। मेहनत अधिक होगी, परिणाम कम प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने का समय अच्छा है। आपकी विचारधाराओं को एक नया मार्ग प्राप्त होगा। दोस्त और भाई से मदद प्राप्त होगी। साहसिक कार्य में सफलता मिल सकती है। अगस्त के महीने में किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बनाएंगे परंतु कार्य स्थगित करना पड़ेगा। सितंबर के महीने में मां और पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। अक्टूबर के महीने का समय शोध के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आप अपनी रिसर्च को एक नया आयाम दे पाएंगे। नवंबर के महीने का समय विदेशी भाषा शैली अथवा विदेशी किसी तकनीक को सीखने के लिए शुभ है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। कारोबार व व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।
PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काली उड़द की दाल का दान करें।

दूध और चावल का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News