आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 19 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। अंक 1 सूर्य का अंक है। इन लोगों के अंदर अच्छे नेतृत्व, राजनीति और एक अच्छे प्रबंधक के गुण पाए जाते हैं। मूलांक 1 वाले व्यक्तियों को अपने जीवन में मान सम्मान, ख्याति, प्रसिद्धि, यश प्राप्त होता है। इन लोगों को अपनी सत्ता और शक्ति दोनों से बहुत प्रेम होता है। जिसके कारण यह बहुत बार स्वाभिमान और अभिमान में अंतर नहीं समझ पाते और नुकसान का सामना उठाना पड़ता है। ये लोग किसी भी कार्य को स्वतंत्र रूप से करने में निपुण होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों को समझ कर एक अच्छा निर्णय लेने की शक्ति होती है। ये लोग हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहते हैं। इन लोगों में ऊर्जा कूट-कूट कर भरी हुई होती है। ये लोग जल्दी से थकान का अनुभव नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक दृढ़ निश्चय ही होते हैं। मूलांक 1 वालों को स्वतंत्र रूप से कार्य करना पसंद होता है। ये किसी भी कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। ये लोग जल्दी से किसी की सहायता नहीं मांगते। इन्हें किसी की मिन्नतें करना पसंद नहीं आता। इन लोगों की बातों में काफी ठहराव होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा हो सकता है, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। आलस को त्याग दें। फरवरी के महीने में वाणी पर संयम रखें। किसी को कुछ ऐसा न कहें जो आपके लिए मानहानि का कारण बनें। मार्च के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। मेहनत के उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। मई के महीने में कार्यभार बढ़ सकता है। भागदौड़ लगी रहेगी। मन अकारण ही व्याकुल रहेगा। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में व्यापार में तरक्की संभव है। आप घर खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ रिश्तो में खटास आ सकती है। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो तो समय पर चिकित्सक से सलाह लें। अगस्त के महीने में पिता के साथ चला आ रहा वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकता है। संतान पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। समय का सदुपयोग करें। सितंबर के महीने में कार्यालय में उच्च अधिकारियों से बहस हो सकती है। अक्टूबर का महीना आपके लिए उत्तम रहेगा। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद को नजरअंदाज करें। क्रोध पर काबू रखें। नवंबर के महीने का समय आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आएगा परंतु अभी कोई नया निवेश करने से बचें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

अपने घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

जंग लगी लोहे की वस्तुओं को घर में न रखें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

शनि देव जी के मंदिर में जाकर अपनी भूलों की क्षमा याचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News