आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 12:22 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 18 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी निडर व साहसी होते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए इनकी मनोशक्ति सुदृढ़ होती है। ये लोग हमेशा ऊर्जा व उत्साह से भरे रहते हैं। इनकी शारीरिक बनावट भी काफी सुडोल होती है। इनके स्वभाव में गुस्सा व क्रोध भी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। हालांकि इन सबके विपरीत मूलांक 9 वाले जातक दूसरों के प्रति दया भाव अथवा मदद करने की भावना रखते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। समाज सेवा  अथवा जनहित के बारे में सोचना भी इनका एक महत्वपूर्ण गुण है। बहुत बार इन्हें किसी समाज कल्याण इकाई से जुड़कर समाज सुधार कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक अपने मित्रों का भी हर परिस्थिति में साथ देते हैं। इन लोगों का अपने मित्रों के साथ काफी गहरा संबंध होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। शादी के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। इस वर्ष आपका ध्यान स्वयं के रख-रखाव की और ज्यादा रहेगा। जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। मन अकारण ही अशांत रहेगा। फरवरी के महीने में परिस्थितियां और खराब हो सकती हैं। मानसिक तनाव की स्थिति महसूस करेंगे। आप में विपरीत परिस्थितियों के कारण आलस अथवा अलगाव की भावना उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने का समय फिर भी पहले से बेहतर होगा। आप के अधूरे काम बन सकते हैं। किसी मित्र से सहायता प्राप्त होगी। अप्रैल के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। पिता के सहयोग से काम बनेंगे। अहं को स्वभाव में जगह न दें। मई के महीने में आपके उत्साह व मनोबल में वृद्धि होगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। जून के महीने में कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने में कार्यभार अथवा जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अगस्त व सितंबर का महीना परिवार के साथ खुशनुमा व्यतीत होगा। घर में बड़ों के साथ जीवनसाथी को लेकर कोई मतभेद हो सकता है। अक्टूबर के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। किसी गुप्त रोग की संभावना बनती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। नवंबर के महीने में घर में कोई मंगल कार्य आयोजित करते हैं तो कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। बेहतर है कि वर्ष की समाप्ति के साथ-साथ अपने कुछ अधूरे कार्य पूरे करें ताकि आने वाले समय का सदुपयोग किया जा सके।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।

मंदिर में केले का दान करें।

परनिंदा से परहेज करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

पीपल वृक्ष की सेवा करें।

काले व नीले रंग से परहेज करें।

हनुमान जी पर सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News