आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 01:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं तथा उन्हें पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। मूलांक 3 वाले अपने घर-परिवार के बुजुर्गों अथवा गुरुजनों का सम्मान करते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। इनके जीवन के लक्ष्य काफी ऊंचे होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं, उस कार्य में निपुण होते हैं। इन लोगों की समझ प्रायः इनकी उम्र से ज्यादा होती है। अतः ये लोग अपने आसपास के लोगों में अच्छे सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं। मूलांक 3 वाले न तो किसी के कार्य में हस्तक्षेप करते हैं और न ही इन्हें अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद आता है। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी मित्र का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जनवरी का महीना किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। हालांकि कुछ सरकारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में अहं को जगह न दें। फरवरी के महीने में व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी। मार्च के महीने का समय व्यापार में तरक्की के योग लेकर आया है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बनती है। आपके किये गए प्रयास सफल होंगे। समय का सदुपयोग करें। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा संयम से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई शॉर्टकट न अपनाएं। घर में किसी को गले संबंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। मई व जून के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। जून के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में यात्राएं सावधानी से करें। दुर्घटना के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में जीवनसाथी को लेकर घर के बड़ों से अनबन हो सकती है। मन परेशान रहेगा। सितंबर के महीने का समय कारोबार की दृष्टि से अच्छा है। अक्टूबर के महीने में पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। नवंबर के महीने में चीजें पुनः अपने रास्ते पर सुव्यवस्थित होने लगेंगी। दिसंबर के महीने में पिछले किए गए प्रयासों के परिणाम प्राप्त होंगे।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष पर जल दें।

सोने को न गिरवी रखें और ना ही बेचें।

सूर्य को जल दें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

काले वे नीले रंग से परहेज करें।

परनिंदा से परहेज करें।

कानों में सोना धारण करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News