आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 01:11 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 5 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग बात करने की कला में निपुण होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हर परिस्थिति में हर उम्र के व्यक्ति से संवाद करने में सक्षम होते हैं। अतः ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों में दूसरों की मनोस्थिति को जानने की योग्यता होती है। अपनी इस अनूठी कला के कारण ये लोग दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं छोड़ते। इन लोगों का दिमाग समय के साथ-साथ जहां परिपक्वता को हासिल करता है, वही इनका मन बचपन को संभाल कर रखता है। यह लोग अपने आपको हर परिस्थिति में ढ़ालने का हुनर रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों को कॉमर्स, वाणिज्य मार्केटिंग आदि क्षेत्रों में सफल होते हुए देखा गया है।
मूलांक 5 वाले जातक नौकरी करने की बजाय स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि रखते हैं।

PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको अपने आसपास रिश्तों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको तर्क के साथ-साथ भावनाओं को भी स्थान देना होगा अन्यथा आप निजी जीवन में आपसी प्यार-प्रेम को खो देंगे। जनवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार अथवा कारोबार में भी तरक्की होगी। फरवरी के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर अथवा किसी अनैतिक विचार के चलते कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके कारण पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़े। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यालय में कोई महिला सहकर्मी विशेष मददगार साबित होगी। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। अप्रैल के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में आप खर्चों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। स्वभाव में रूखापन आ सकता है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ कोई बहस हो सकती है। जुलाई के महीने में आप किसी समाज कल्याण कार्य में जुड़ सकते हैं। बल एवं बुद्धि दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करके चलें। कमर का दर्द परेशान कर सकता है। अगस्त के महीने का समय अच्छा है। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। वाणी पर संयम रखें। सितंबर के महीने का समय मानसिक चिंताओं को दूर करेगा। आप में मनोबल की वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्ति के लिए शुभ है। नवंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी गलत विचार से दूर रहें।

PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

सूर्य को जल दें।

कन्या को भोजन करवाएं।

फिटकरी से दांत साफ करें।

काले अथवा नीले रंग का परहेज करें।

कानों में सोना धारण करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News