आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 06:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। इनके जीवन में यात्राएं व स्थान परिवर्तन लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले लोग परिवर्तनों को दिल से स्वीकार करते हैं। मूलांक 7 वाले धर्म के अनुयायी होते हैं परंतु पुरानी और रूढ़िवादी विचारधारा का विरोध करते हैं। ये लोग समाज में धर्म के नाम पर हो रहे दिखावे को पसंद नहीं करते। मूलांक 7 वालों की कल्पनाशक्ति अच्छी होती है। ये लोग तर्क संगत बातें करते हैं। मूलांक 7 वाले गुप्त विद्या व रहस्यमयी तथ्यों को जानने में रुचि रखते हैं। इन लोगों के जीवन व विचारों में स्थिरता का अभाव रहता है। इनके मन में कोई न कोई विचार जन्म लेता रहता है। मूलांक 7 वालों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। ये लोग अच्छे डॉक्टर चिकित्सक व दार्शनिक साबित होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। दिसंबर के महीने में कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। वर्ष 2021 के जनवरी के महीने में व्यापार में तरक्की होगी। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। फरवरी के महीने में सरकारी काम बन सकते हैं, अपने प्रयासों में कमी न करें। माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। अप्रैल के महीने में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। किसी की बातों में आकर व्यर्थ के लड़ाई झगड़े में भागीदार न बनें। मई का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। पिता की सलाह से लाभ प्राप्ति के योग प्रबल होंगे। जून के महीने में माता की ओर से मन परेशान रहेगा। जुलाई का महीना शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप लोगों का रुझान ज्योतिष विद्या की ओर हो सकता है। अप्रैल के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। सितंबर व अक्टूबर के महीने में बच्चों का मन रचना कला व संगीत के क्षेत्र की ओर हो सकता है। अक्टूबर के महीने में नौकरी व व्यवसाय में तरक्की होगी। नवंबर के महीने में मन अकारण ही परेशान रहेगा। नकदी धन की स्थिति कुछ मंदी हो सकती है।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बंदरों को गुड़ खिलाएं।

कानों में सोना धारण करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

गणेश जी की स्तुति करें।

तुलसी के पौधे को जल दें।

खराब घड़ी घर में न रखें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News