आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 06:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहता है। इन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। देर से ही सही परन्तु इन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हो जाती है। इन सब परिस्थितियों के बावजूद मूलांक 8 वाले जातक जल्दी से अपने मूल्यों से समझौता नहीं करते व ईमानदार होते हैं। ये लोग दूसरों से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। जिसके कारण बहुत बार लोग इन्हें अभिमानी समझ लेते हैं।

PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेहनत व भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। हालांकि मेहनत के परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। नवम्बर के महीने में घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। दिसम्बर के माह में धन लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं।

वर्ष 2021 की शुरुआत में आप कुछ आलस्य महसूस करेंगे। आप घर खर्च में कुछ कंजूसी दिखा सकते हैं। पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है। फरवरी के माह में घर-परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। प्रेम सम्बंध मजबूत होंगे। मार्च के महीने में माता के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। इस समय किसी को पैसा उधार न दें। कोई गुप्त रोग की समस्या परेशान कर सकती है। अप्रैल के माह में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की संभावना बनती है। मई के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। मंगल कार्यों में विलंब हो सकता है। जून के माह में कार्य की अधिकता की वजह से परिवार को कम समय दे पाएंगे। आप स्वयं भी थकान महसूस करेंगे। स्वभाव में रूखापन आ सकता है। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। जमीन-सम्बन्धी कोई लेन-देन करते हैं तो सफलता प्राप्त होने के योग बनते हैं। सितम्बर के माह में किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। मानहानि उठानी पड़ सकती है। अक्टूबर के माह में किसी तकनीकी कला को सीखने का मन बना सकते हैं।

PunjabKesari birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले व नीले रंग का परहेज करें।

जौ को जल प्रवाह करें।

शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।

घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

लोहे की वस्तु का उपहार स्वरूप लेन-देन न करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

PunjabKesari birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News