आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 12:10 PM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक परिवर्तनशील विचारधारा के धनी होते हैं। ये सदैव गलत के खिलाफ खड़े होते हैं। इनके विचार बहुत ही दूरदर्शी होते हैं। हालांकि इनकी सोच में स्थिरता का अभाव रहता है। इन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। अतः  इन्हें यात्राएं करना अच्छा भी लगता है व इनके जीवन में यात्राएं लगी भी रहती हैं। इनकी शिक्षा अच्छी रहती है। इनके स्वभाव में गम्भीरता देखने को मिलती है। जिसके चलते ये लोग बहुत बार जीवन के पलों का पूर्ण आनन्द नहीं ले पाते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह साल आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को वर्ष के शुभ फलों का लाभ उठाने के लिए चाहिए कि अपनी मेहनत को दोगुना कर दें। अक्टूबर के माह में अकस्मात सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। नवम्बर का महीना व्यापार के लिए शुभ है। बच्चों की रुचि संगीत या कला में भी हो सकती है। आप दोस्तों के साथ घूमने की योजना भी बना सकते हैं।

वर्ष 2021 की शुरुआत का समय थोड़ी सतर्कता से बिताएं। घर में किसी को सांस की तकलीफ हो सकती है। फरवरी व मार्च का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भेजा जा सकता है। मई के माह में कारोबार सम्बन्धी यात्रा के योग बनते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जून के महीने का समय प्रतियोगिताओं में सफलता दिलवाएगा। मित्र सहायक साबित होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जुलाई के माह में बेहतर है अपनी वाणी पर अंकुश लगाएं अन्यथा स्वयं के नुकसान का कारण बन सकते हैं। सितम्बर के माह में कम प्रयासों से कार्य सफल होंगे। कारोबार विस्तार पर भी विचार किया जा सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद व झगड़ा न करें, प्रेम से रहें।

शहद खा कर काम पर जाएं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

घर के बड़ों व गुरुजनों को आदर करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

              

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News