आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 07:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और सौम्य स्वभाव के होते हैं। इनके हृदय में छल-कपट नहीं होता। ये दिल के बड़े साफ होते हैं। इन्हें घुमा-फिरा कर बातें करना नहीं आता। ये जल्दी से कभी किसी का दिल नहीं दुखाने वाले कार्य नहीं करते। मूलांक 2 वाले व्यक्ति दूसरों के दुख से स्वयं दुखी हो जाते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उन्हें इस वर्ष बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। मन कुछ अशांत रहेगा। अगस्त के महीने में मेहनत व भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। सरकार की तरफ से कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सितम्बर के माह में व्यापार व कारोबार में कर्मचारियों से सम्बंधित किसी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। नवम्बर के समय में यात्राओं के योग बनते हैं। वर्तमान समय को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रुके हुए काम बनेंगे। हालांकि दिसम्बर के महीने में पिता के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2021 के शुरुआती समय में घर में खरीदारी होगी। कोई प्रेम सम्बन्ध भी बन सकता है। फरवरी के महीने में नौकरी व धन उपार्जन के स्त्रोत बनेंगे। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। जीवन की व्यस्तताओं के चलते मन कुछ परेशान रहेगा। मार्च के महीने में कार्यों में देरी की संभावना दिखाई पड़ती है। हालांकि अप्रैल के समय में बल और बुद्धि दोनों के सामंजस्य के साथ विचार किया जाए तो अधूरे कार्यों को पूर्ण विराम दिया जा सकता है। मई के माह में आपकी ज्यादा बोलने की आदत आपके काम बिगाड़ सकती है। जुलाई का समय शुभ है। घर के बड़ों की सलाह से कार्य विस्तार पर विचार किया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरणों को स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सन्तान के साथ कोमल व्यवहार रखें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News