आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 10 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और इमानदार होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग किसी के दबाव में आकर कोई काम नहीं करते। इन लोगों में निष्पक्षता का भाव होता है। इन लोगों में एक अच्छी निर्णायक शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक अक्सर परिस्थितियों को देख परख कर एक सही निर्णय लेने में सफल रहते हैं। मूलांक 1 वाले लोग एक अच्छे नेता और प्रबंधक होते हैं। इन लोगों में एक उत्तम प्रबंधक के गुण होते हैं। अपने जीवन के हर स्तर पर इन लोगों को अक्सर नेतृत्व और प्रबंधन का कार्य ही मिलता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान सम्मान कमाते हैं। 

इन लोगों को सत्ता और अधिकार प्राप्त होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक सरकारी कार्यक्षेत्र में ज्यादा सफल होते हैं, हालांकि इन लोगों को प्राइवेट नौकरी इत्यादि में भी एक अच्छे और माननीय स्तर पर कार्यरत देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति में भी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इन लोगों को अभिमान और अहंकार की भावना से दूर रहना चाहिए वरना बहुत बार स्वयं के लिए बहुत सी मुश्किलें खड़ी कर लेते हैं। हालांकि यह बहुत बार देखने को मिलता है कि इन लोगों को अहंकार की भावना घेर ही लेती है। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए स्वाभिमान और अभिमान में अंतर समझना अनिवार्य है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष यात्राएं लगी रहेगी। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। माता की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं, परंतु मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। नवंबर के महीने में बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने में पैसे उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अभिमान वश किसी को गलत बात ना कहें। किसी काम में ज्यादा निवेश ना करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कार्यभार बढ़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। फरवरी के महीने में आपको भाई से सहायता मिलेगी। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। 

मार्च के महीने में किसी नए काम में निवेश किया जा सकता है, परंतु हर चीज को अच्छे से जांच परख लें। अप्रैल के महीने का समय मनोबल में वृद्धि करेगा। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कुछ लोग ज्योतिष विद्या या अन्य गुप्त विद्याओं को सीखने के लिए रुचि दिखा सकते हैं। जून के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में कारोबार में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देना चाहते हैं तो समय अच्छा है। अगस्त के महीने का समय निजी जिम्मेदारियों को निभाते हुए बीतेगा। सितंबर के महीने में आपका मन अध्यात्म और योग की तरफ आकर्षित हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। 

परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News