आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 10:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 9 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग शारीरिक दृष्टि से भी बहुत मजबूत होते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन सुडोल होता है। इन लोगों के स्वभाव में भी रौब एवं मजबूती देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी से दबकर नहीं रहते। चाहे स्कूल कॉलेज या कार्यक्षेत्र कोई भी स्थान हो ये लोग अपना रौब और रुतबा बनाकर रखते हैं। मूलांक 9 वाले जातक चाहते हैं कि इनके आसपास वाले लोग इनकी बातें मानें तथा इनकी चापलूसी करें। इन्हें इस आदत से बचना चाहिए। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा हर नई चीज़ को सीखने के लिए तैयार रहते हैं। 

इन लोगों में नए नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा होती है। ये लोग मन के साफ़ होते हैं। बातों में घूमा फिरा कर करना इन्हें नहीं आता। इनके मन में जो कुछ होता है  दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख देते हैं। इनमें छलावा या कपट नहीं होता। ये लोग दूसरों के लिए हमेशा दया भावना रखते हैं। और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को साहसिक कार्यों में हिस्सा लेते हुए और उन में सफल होते हुए देखा गया है। आज जिन जातकों को का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत घर के बड़ों की सलाह लेकर की जा सकती है। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी काम सफल होंगे। 

मई के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। पारिवारिक जीवन के कारण प्रोफेशनल लाइफ पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। जुलाई के महीने में कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी के साथ व्यवहार में विनम्रता बरतें। स्वभाव में आलस को ना आने दें। अगस्त के महीने में आपके सारे अधूरे काम पूरे होंगे। अपनी मेहनत में कोई कमी ना रखें। घर के बड़ों की सलाह शुभ साबित होगी। सितंबर के महीने में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। अभिमान की भावना से दूर रहें। अक्टूबर के महीने में आप का मनोबल बढ़ेगा। गत के समय में आई परेशानियों के चलते अभी आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। नवंबर के महीने का समय शुभ है। 

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलेगी। दिसंबर के महीने का समय विशेष सावधानी के साथ बिताने का है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। संचार माध्यम, सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में माता के साथ से काम बनेंगे। फरवरी के महीने में कारोबार विस्तार एवं नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अप्रैल के महीने में कारोबार में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। 

जौं को जल प्रवाह करें। खराब घड़ी घर में ना रखें। 

काले चने का दान करें। सूर्य को जल दें। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रुमाल अपने पास रखें। 

परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News