Love Rashifal: देना होगा इश्क का इम्तिहान

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 08:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि

जीवन में साकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मैरिड लोगों के जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं। प्रेम के लिहाज से दिन अच्छा। 

वृष राशि 
पार्टनर से की गई आज अपेक्षाएं आज पूरी होंगी। मगर सकता है इस दौरान आपको अपने पार्टनर की कोई बात पसंद न आए। 

मिथुन राशि
स्वभाव में चिड़चिड़पन आ सकता है। प्रेम जीवन में आपकी दिलचस्पी खत्म होती नजर आएगी। आज का दिन मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है।

कर्क राशि
इस समय में प्रेमियों के बीच सामंजस्य स्थापित होने में बहुत समय लग सकता है। तो वहीं विवाहिता लोगों को भी कदम फूंक फूंक कर चलने की आवश्यकता।

सिंह राशि
वातावरण ऐसा होगा कि कोई कुछ सही बात समझने को तैयार ही नहीं होगा। ऐसे में लव लाइफ सुचारू रूप से चल पाए संभव नही।  इसलिए अपनी सूझ-बूझ से काम लें। 

कन्या राशि 
ऐसी कोई बात न करें जिससे जीवन में नकारात्मकता आए। आशावादी रहें और प्रसन्नचित्त मन से अपने मन की बात प्रेमी से कहें।

तुला राशि 
प्रेमा से की बातचीत से कोई ना कोई विवाद होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी आपकी किसी बात का गलत अर्थ ले सकता है। प्रेमी से कोई बहाना बनाकर दूर रहें और सोच समझकर बात करें।

वृश्चिक राशि 
आप बहुत दिनों से मिलने का प्लान कर रहे होंगे तब आज इंतजार खत्‍म होगा और आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। मगर मिलने से पूर्व आप सभी प्रकार की सावधानियों का ध्यान रखें।

धनु राशि 
लड़ाई-झगड़े का दिन रहने वाला है इसलिए जो बात करें उसे सोच-समझकर ही करें। जीवनसाथी की भी जुबान आज बहुत कड़वी हो सकती है इसलिए बेहतर है कि बातें नपी-तुली ही हों।

मकर राशि 
प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत बढ़िया कहा जा रहा है। जो लोग नई-नई रिलेशन में बंधे हैं उनके लिए प्यार की पींगे बढ़ाने वाला दिन रहेगा। एक-दूसरे खूब बातें शेयर करने तो मिलेंगी।

कुंभ राशि 
प्रेमी के साथ दु:ख-दर्द बांट सकते हैं ताकि अपना मन हल्‍का हो। प्रेमी के साथ बात करके आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे।मैरिड लोगों के लिए भी दिन बढ़िया।

मीन राशि 
प्रेम जीवन में आज आप अकेला महसूस करेंगे। खुद को रेगिस्तान में अकेले खड़े होने जैसा पाएंगे। बहुत दु:खी और परेशान होने के कारण कुछ भी सही समझ नहीं आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News