आप का राशिफल- 14 दिसंबर, 2019

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 10:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज शनिवार पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया 14 दिसम्बर, 2019 को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और पुनर्वसु नक्षत्र का योग रहेगा। द्वितीया तिथि सुबह 8:47 तक रहने वाली है तत्पश्चात शुक्ल योग का आरंभ सुबह 9:49 तक रहेगा। फिर ब्रह्म योग का आरंभ होगा। मान्यता है की ये योग मधुर चांदनी रात की तरह है। इस योग के दौरान गुरु अथवा प्रभु की कृपा जरुर बरसती है तथा मंत्र भी अवश्य सिद्ध होते हैं। इसके साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र 15 दिसंबर की प्रात: 5:03 तक रहने वाला है। आकाश मंडल में पुनर्वसु को 7वां नक्षत्र कहा गया है। इस समय के अंदर पैदा हुए लोग धार्मिक प्रवृति के होते हैं लेकिन कट्टरपंथ नहीं होते। आइए जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन-

राहूकाल- सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक

शुभ दिशा- ईशान

दिशा शूल- पूर्व

योग शुक्ल- सुबह 9:49 तक 

सूर्योदय- 7.22 बजे

सूर्यास्त- सायं 5.22 बजे

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News