आप का राशिफल- 09 दिसंबर, 2019

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 10:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज दि. 09 दिसंबर 2019 विक्रमी सम्वत् 2076, मार्गशीर्ष, प्रविष्टे 24, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 18 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1441, महीना रबि उल्सानी, तारीख 11, सूर्योदय प्रात: 7.19 बजे, सूर्यास्त 5.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र भरणी (9-10 मध्य रात 5.01 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका, योग परिध (सायं 5.03 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा मेष राशि पर (पूरा दिन-रात)। इसके अलावा अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां।

दिशा शूल- पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए 
राहू काल- प्रात: 7:30 सात से 9:00 बजे तक। 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार: सोम प्रदोष व्रत, अखंड द्वादशी, अनंत त्रयोदशी व्रत। ग्यारहवीं शरीफ (मुस्लिम)।
बता दें शास्त्रों में प्रदोष व्रत को सर्वसुख प्रदान करने के अलावा परम कल्याणकारी व्रत बताया गया है। सोमवार होने के कारण यह बहुत प्रभावशाली हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत के प्रभाव से चन्द्रमा अपना शुभ फल देता है। सोम प्रदोष व्रत रखने वाले जातक की जो भी इच्छा होती है वो बहुत जल्द पूरी हो जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रत्येक महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। जिस दौरान भगवान शाम के समय सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक भगवान शिव की पूजा जाती है। इसके अलावा कहा जाता है कि जिस दंपक्ति जोड़े के जीवन में किसी प्रकार की मुश्किल आ रही हो उन्हें एक साथ भगवान शिव तथा देवी पार्वती की पूजा करना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News