आज दिन-रात बराबर होंगे, इसके बाद दिन होने लगेंगे छोटे

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

उज्जैन (वार्ता): प्रतिवर्ष होने वाली खगोलीय घटना के तहत 23 सितम्बर को दिन-रात बराबर होंगे। इसके बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण 23 सितम्बर को सूर्य विषुवत रेखा ‘सीधी रेखा’ पर लंबवत रहता है, इसे शरद संपात कहते हैं। सूर्य के विषुवत रेखा पर लंबवत होने के कारण दिन और रात बराबर अर्थात 12/12 घंटे के होते हैं।

उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर के बाद सूर्य दक्षिणी गोलाद्र्ध एवं तुला राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के दक्षिणी गोलाद्र्ध में प्रवेश के कारण अब उत्तरी गोलाद्र्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे तथा रातें बड़ी होने लगेंगी। यह क्रम 22 दिसम्बर तक जारी रहेगा।  22 दिसम्बर को भारत सहित उत्तरी गोलार्ध में दिन सबसे छोटा तथा रात सबसे बड़ी होगी।

PunjabKesari kundlitv

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News