आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's birthday Prediction in Hindi- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 6 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं।

मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके शरीर की बनावट सुंदर होती है। ये लोग स्वयं के रखरखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा बन ठन कर और सजसवँर कर रहना पसंद होता है। ये लोग अपने पहनावे और पोशाक पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना पसंद होता है। ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है।खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।इन लोगों का मन फैशन, डिजाइन, रचना, कला, नृत्य, संगीत इत्यादि में अधिक लगता है। हालांकि मूलांक 6 वाले जातकों की शिक्षा भी प्रायः सामान्य रहती है। मूलांक 6 वाले जातक प्रेम संबंधों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। अपने जीवनसाथी को समझना तथा उनके साथ एक मधुर रिश्ता बनाए रखना इन लोगों को बखूबी आता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष मकान या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मई के महीने में कामकाज की भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में आपका रुझान व्यापार की ओर हो सकता है। खर्चे आमदनी से ज्यादा बने रहेंगे। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के महीने में आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। नकदी धन की कमी हो सकती है। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण आप काम आने वाले समय पर टालने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने में समाज सेवा के कार्य में भागीदार बना जा सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। नवम्बर के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अपने पुराने सभी काम पूरा करने की कोशिश करें। कुछ मांगलिक कार्यों के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। मार्च के महीने में बच्चों के लिए समय अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। अप्रैल के महीने में आप सभी संभव प्रयास करके अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे और सफल रहेंगे।

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।
जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
दही का दान मंदिर में करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
गुड़ का दान करें।
एक नारियल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News